छत्तीसगढ़

बिलासपुर – बार पार्टी की आंच रायपुर तक, पुलिस के आलाधिकारी की नाईट आउटिंग की चर्चा जोरों पर, सीएम ने DGP से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के बार में नो-एंट्री और हॉउसफुल होने की वजह से पुलिस अधिकारी दंपत्ति को एंट्री नहीं देने पर बाउंसर की पिटाई करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है! इस घटना पर महिला पुलिस अफसर और उनके पति सहायक जेल अधीक्षक ने जबरदस्त नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और पावर का रौब दिखाते हुए एंट्री गेट के बाउंसर को थप्पड़ से पीटने लगे।

इसके बाद महिला पुलिस अफसर श्रृष्टि चंद्राकर ने सिविल लाइन थाने में फोन कर घटना की जानकारी और दलबल के साथ क्लब में पहुंचे का फरमान दिया! जिस पर सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे अपनी टीम के साथ डिस्को बार पहुंचे और मैनेजर को वहां से उठाकर थाने में लाकर बिठा दिया! ये ड्रामा पूरी रात चलता रहा, लेकिन अब तक किसी के खिलाफ कोई जुर्म दर्ज नहीं हुआ था, वहीँ बिलासपुर पुलिस की तीनों महिला सीएसपी की नाईट आउटिंग और डिस्कों का मामला पुरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है! हालाकि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीजीपी डीएम अवस्थी से बार पार्टी में हुए हंगामे की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है! जिस पर डीजीपी ने एसएसपी दीपक कुमार झा को आवश्यक निदेश दिए है।

दरअसल छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार की रात सिटी कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू और CSP रश्मित कौर चावला नाईट आउटिंग में पार्टी सेलिब्रेट करने लिए सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मैग्नेटो माल स्थित भूगोल बार अपने हसबेंड के साथ गए हुए थे! जहाँ पहले से ही एक पार्टी चल रही थी, जिसकी वजह से भूगोल बार हाउसफुल चल रहा था और एंट्री का समय भी ख़त्म हो चुका था, जिसके चलते बार के मैनेजर ने एंट्री गेट में ड्यूटी में मौजद बाउंसर को शख्त आदेश दिया था कि अब किसी को भी बार के भीतर एंट्री नहीं देना।

इसी दरम्यान चकरभाठा सीएसपी श्रृष्टि चंद्राकर और उनके पति सहायक जेल अधीक्षक सोनल डेविड भी पार्टी में शामिल होने के लिए भूगोल बार पहुंचे! लेकिन उन्हें एंट्री देने से बाउंसर ने मना कर दिया, और पुलिस असफर दंपत्ति कके आईडी भी दिखाने पर उन्हें अन्दर जाने की अनुमति नहीं दी गई! जिस पर सीएसपी श्रृष्टि चंद्राकर के पति सोनल डेविड खासा नाराज हुए और बाउंसर को थप्पड़ से पीटना शुरू कर दिया! वहीँ इस घटना से बार में हंगामा मच गया और सिविल लाइन थाना को तत्काल पहुँचने का आदेश भी दिया गया! जहाँ थाना प्रभारी शनिप रात्रे देर रात में ही आदेश का पालन करते हुए भूगोल बार पहुंचे और बार के मैनेजर को उठाकर ले लाये और थाने रात भर बिठा दिया।

हालाकि इस घटना पर किसी के भी खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है और बिलासपुर पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी इस घटना पर मीडिया में टिप्पणी देने से सीधा इनकार कर रहें और शेष अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहें है! गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में पुलिस की संरक्षण में देर रात तक बार चलने की इजाजत देना बिलासपुर पुलिस के महिला अधिकारीयों पर ही भारी पड़ गया और इस घटना ने आबकारी विभाग के दावे की भी पोल खोल कर रख दी है।

बहरहाल बिलासपुर जिले में पदस्थ सीएसपी स्नेहिल साहू, रश्मित कौर चावला और श्रृष्टि चंद्राकर के अपने हसबेंड के साथ निकले नाईट आउटिंग में हंगामे को लेकर बिलासपुर पुलिस के इमेज को कटघेरे में लाकर खड़े कर दिया है! जिससे बिलासपुर पुलिस की पुरे छत्तीसगढ़ में जमकर किरकिरी हो रही है! लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि मामले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान और डीजीपी के जांच में आखिरकार कार्यवाही की सुई किस दिशा में आएगी ये तो आने वाला समय ही बतायेगा।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में रविवार की रात बार पार्टी में हुए हंगामे के मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी से इस घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button