छत्तीसगढ़

दादा के खाते से नाती ने उड़ाए साढ़े चार लाख, सरगुजा में नाती का हैरत अंगेज कारनामा

सोनू केदार अंबिकापुर – सरगुजा जिले में धोखाधड़ी के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं ,जहाँ सीतापुर नाती के द्वारा ठगी का मामला सामने आया। सीतापुर पुलिस के द्वारा लगातार धोखाधड़ी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहे हैं बावजूद इसके लगातार थाना क्षेत्र इलाके में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

ताजा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काराबेल से सामने आया है जहां रिटायर्ड शिक्षक जगरनाथ प्रसाद कोरवा से उसके ही नाती ने बिना जानकारी के ही उसके खाते से 4 लाख नगदी रकम गूगलपे एप के माध्यम से धोखाधड़ी करके आहरण कर लिए। वहीं जब रिटायर्ड शिक्षक जगरनाथ कोरवा को मामले के बारे में जानकारी हुई कि उसका नाती पंकज उसके खाते से आये दिन बिना जानकारी के पैसों का आहरण कर रहा है तब उसने मामलें में तत्काल एक्शन लेते हुए अपने नाती पंकज के विरुद्ध मामलें की लिखित शिकायत सीतापुर पुलिस थाने में दर्ज कराई और उचित कार्यवाही की माँग की।

रिटायर्ड शिक्षक जगरनाथ कोरवा के रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने आरोपी युवक पंकज के विरुद्ध धारा 420 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी युवक पंकज कोरवा को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले में अग्रिम विवेचना शुरू कर दी है,,,वहीं मामले की पुष्टि करते हुए सीतापुर थाना प्रभारी रूपेश नारंग ने बताया कि आरोपी युवक काफी शातिर है जो अपने ही दादा के अकाउंट से बिना जानकारी के ही 4 लाख गूगल पे के माध्यम से आहरण कर लिया था।

आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र किओस्क बैंक का संचालन कर रहा है, मामले की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने मामलें के आरोपी पंकज के विरुद्ध अपने ही दादा को चूना लगाने के अपराध में प्रार्थी रिटायर्ड शिक्षक जगरनाथ कोरवा की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर ने आरोपी युवक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button