बलौदाबाजार – पुलिस ने नौकरी का लालच देकर 15 करोड़ रूपए की ठगी मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूर्व सुपरवाइजर सहित पांच पर धारा 420 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व सुपरवाइजर है। महिला ने वर्ष 2018 में बलौदाबाजार में पदस्थ थीं। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया था।उसने नौकरी का लालच देकर करीब 200 लोगों के साथ 15 करोड़ रूपए की ठगी की है।
20 से 25 की संख्या थाने पहुंचकर पीड़ितों ने महिला के खिलाफ शिकायत की थी। वहीं मामले में कोई कार्रवाई न होते देख मंगलवार को पीड़ितों ने थाने पहुंच हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




