गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर दौरे पर, बीजेपी नेताओं की लेंगे अहम बैठक, कांग्रेस ने साधा निशाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक वे शाम शाम 6ः50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद शाम 7.05 बजे बीजेपी ऑफिस पहुंचे। फिर शाम 7.10 बजे से 8.00 बजे बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे।
इसके अलावा रात 8 बजे से रात 10 बजे तक गोपनीय बैठक लेंगे। रात 10 बजे के बाद स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। 6 जुलाई की सुबह 8 बजे से स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे। सुबह 10 बजे से 10ः30 बजे तक नेताओं से मुलाकात करेंगे। सुबह 10.30 बजे बीजेपी ऑफिस से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सुबह 10ः45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Read Also – बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला का आदिवासी युवक पर पेशाब करने का Video वायरल, CM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस का चुनावी रणनीति शुरू हो गया है। बूथ स्तर तक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी का लगातार दौरा होगा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर कहा कि रूटीन वाला प्रोग्राम है। संगठन रुप से दौरे पर आ रहे हैं। इसमें अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर कांग्रेस की तरफ से उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में हर नेता को अपना बात रखने का अधिकार है।
Read Also – मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा, बेटे को छुड़ाने के लिए कार की बोनट पर लटकी महिला को 500 मीटर तक घसीटा, वीडियो वायरल होने पर 3 सस्पेंड
वहीं राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय नेताओं के दौरे पर कहा कि बीजेपी नेता सरकारी मंच का दुरुपयोग करके चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, जो अनैतिक है, अनुचित है। साढ़े 4 साल से बीजेपी के लोग नहीं दिखे अब जनता के बीच आ रहे हैं। अपना विश्वास लोगों में जताना चाहेंगे, लेकिन इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।




