छत्तीसगढ़ में लगाया अघोषित आपातकाल, भाजपा करेगी लोकतंत्र की रक्षा में जेल भरो आंदोलन – cgtop36.com

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगाया अघोषित आपातकाल भाजपा करेगी लोकतंत्र की रक्षा में जेल भरो आंदोलन ,,,
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 5000 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल ।आपको बता दे कि आज जिला के भाजपाइयों ने किया पत्रकारो से चर्चा।
प्रेसवार्ता में जिला के तीनो विधानसभा के पूर्व विधायक दयालदास बघेल, लाभचंद बाफना, अवधेश सिंह चंदेल, प्रदेश महामंत्री सहित अनेको भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे। जहाँ उन्होंने बताया कि आगामी 16 मई को होगा लोकतंत्र की रक्षा में जेल भरो आंदोलन आयोजन। भूपेश सरकार ने एक तुगलकी आदेश जारी कर प्रदेश भर के सभी निजी सार्वजनिक धार्मिक राजनीतिक अन्य संगठनों द्वारा प्रस्तावित आयोजनों पर जिनमें भी आती हो उसे रोकने के लिए 19 बिंदुओं को शर्ते लगाई गई है और उनका कठोरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
शर्तों का पूरी तरह पालन कर कोई भी बड़ा धार्मिक राजनीतिक सामाजिक आयोजन संभव ही नहीं है सीधे तौर पर सरकार यह चाहती है कि जन संगठनों के विरोध प्रदर्शनों को आशामुक्ति की आवाज को विपक्ष को धार्मिक भावनाओं को अभिव्यक्त किया आजादी को कुचल दें आगे कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल लगाया है। जिसके विरोध में 16 मई को भाजपा करेगी लोकतंत्र की रक्षा में जेल भरो आंदोलन।





