छत्तीसगढ़

मोबाइल चला रहा था ड्राइवर, अनियंत्रित होकर पिकप पेड़ से जा टकराई, 01की मौत, 01 गंभीर, 08 अन्य लोग घायल, देवी दर्शन के लिए जा रहे थे सभी – cgtop36.com


जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में 01 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई वहीं 01 की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं 08 अन्य को भी चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुलमुला थाना क्षेत्र के झिलमिली गाँव से ग्रामीण पिकप में सवार होकर चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 04 से 05 बजे के बीच पिकप शिवरीनारायण थाना के धरदेई गांव के पास पहुंची थी की ड्राइवर को झपकी आई और उसने पिकप से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित पिकप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पिकप में सवार चैतराम बंजारे पिता मंसाराम बंजारे उम्र 30 वर्ष और सूरज बंजारे पिता श्याम लाल बंजारे उम्र 21 वर्ष का सिर फट गया दोनो को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चैतराम बंजारे को मृत घोषित कर दिया गया वहीं सूरज बंजारे को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वहीं 08 अन्य को भी सामान्य चोटें आई हैं। घटना के वक्त पिकप में 25 से ज्यादा लोगों के सवार होने की जानकारी पुलिस ने दी है यह भी जानकारी दी गई है की सभी लोग एक ही परिवार से हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिकप में सवार खीख राम जोगी ने बताया कि घटना के वक्त ड्राइवर मोबाइल देख रहा था उसे मोबाइल नहीं देखने की हिदायत देने के दौरान अचानक यह हादसा हुआ और पिकअप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।





Related Articles

Back to top button