आईसीयू में छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में दो गिरफ्तार, बिलासपुर के हॉस्पिटल में किया था अस्पताल कर्मचारियों ने गैंगरेप
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में श्रीराम केयर हॉस्पिटल की आईसीयू में भर्ती इंजीनियरिंग छात्रा (20 वर्ष) से गैंगरेप के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने अस्पताल के ही दो स्टाफ को हिरासत में ले लिया है। आज हुई शिनाख्त परेड में पीडि़ता ने इनकी पहचान की।
आज छात्रा के पहचान करने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि बीते 18 मई को यह युवती अमेरी रोड नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती कराई गई थी। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा था।
आईसीयू में भर्ती छात्रा ने 23 मई की सुबह अपने पिता को कागज पर लिखकर दिया कि रात में उसके साथ दो वार्ड ब्वाय ने बलात्कार किया है। हॉस्पिटल में मौजूद अपनी मां को भी उसने इशारों में यह बात बताई। मामले की रिपोर्ट पिता ने सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई थी। मामले में विधायक शैलेश पांडेय ने संज्ञान लेते हुवे तत्काल छात्रा को श्री राम केयर हॉस्पिटल से अपोलो हॉस्पिटल शिफ्ट करवाने निर्देश दिया था।




