बलोदाबाजार – अवैध शराब का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

कुश अग्रवाल – बलोदा बाजार थाना सिमगा पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के कब्जे से 9 लीटर देसी मसाला शराब जप्त किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई ईश्वर ओप्पो आरक्षक धर्मेंद्र यादव केसव भट्ट कृष्णा यादव पेट्रोलिंग के लिए रवाना हो गए थे।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी ग्राम गणेशपुर के दब्लाँग मसीहा एवं आकाश लाल तिल्दा की तरफ से स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 22 5819 में अवैध रूप से शराब लेकर आ रहे हैं पश्चात पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी दबलनग मशीहा पिता अरुण मशीह 30 वर्ष तथा आकाश लाल पिता प्रदीप लाल 23 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुर को पकड़कर उनके कब्जे से 9 लीटर देसी मसाला सर्राफ कीमत ₹4500 बरामद किया गया वही परिवहन में वाहन स्कूटी एक्टिवा को भी जप्त किया गया।




