महिला कांच की कुछ बोतलों पर कर रही थी योगा और तभी बिगड़ गया उसका बैलेंस फिर आगे देखिये क्या हुआ…

दिल्ली। कई बार खुद के किए कारनामे ही उन पर काफी भारी भी पड़ जाते हैं. फिट रहने के लिए दुनियाभर में योग (Yoga) काफी प्रचलित है. इसमें भी लोग एक्सपेरिमेंट करके बाकी दुनिया से कुछ हटकर करने की कोशिश करते हैं. ऐसे ही एक वाकये में एक महिला (Woman Doing Yoga) के साथ हादसा हो गया. सोशल मीडिया पर यह फनी वीडियो वायरल हो रहा है.
बनाना था रिकॉर्ड लेक़िन बिगड़ गया बैलेंस
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आपको हंसी भी आ सकती है और महिला पर दया भी. दरअसल, वीडियो में एक महिला है, जो योग की प्रैक्टिस कर रही है. आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या नया है. लेकिन बात यह है कि महिला कांच की कुछ बोतलों पर Goddess Yoga Pose ट्राई कर रही थी और तभी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है.
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर यह वीडियो Hold My Beer नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. सिर्फ 5 सेकंड के इस वीडियो को देखकर कुछ लोग हंसकर बेहाल हुए जा रहे हैं तो कुछ को महिला पर काफी दया भी आ रही है. कई बार जरा सी चूक के कारण बड़े हादसे हो जाते हैं. पता नहीं, महिला का भी क्या हाल हुआ होगा.



