न्यायधानी में आदिवासी महिला से गैंगरेप, पहले पिलाई शराब फिर बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले महिला को शराब पिलाई, फिर जब महिला नशे में आ गयी, तब आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत करते हुए हवस का शिकार बनाया। महिला को जब होश आया तब उसे इस घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की ये वारदात कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बेलगहना क्षेत्र में रहने वाली आदिवासी महिला रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करती है।
पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि बीते बुधवार को वह किसी काम से बाहर गई थी। देर शाम वह वापस अपने घर लौट रही थी, तभी तीन युवक सियाराम तिर्की, दुकाल बैगा और अशोक कुमार यादव ने उसे अकेले जाते देख उससे बात करने लगे। बातचीत के दौरान तीनों आरोपियों ने शराब पिलाने की बात कहने लगे।
महिला ने पहले तो उन्हें मना किया, फिर भी युवकों के जिद करने पर वह शराब पीने के लिए रूक गई। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान युवकों ने महिला को पहले तो छककर शराब पिला दी। जिससे शराब के नशे में महिला बेसुध हो गयी।
इसके बाद नशे में धुत्त महिला के साथ तीनों युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर ही महिला को छोड़कर फरार हो गये। काफी देर बाद जब महिला को होश आया, तब वह अपने घर पहुंची। फिर परिजन को पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी दी।




