हैवानियत की हद पार : शादीशुदा महिला के साथ किया गैंगरेप, वीडियो हुआ वायरल

उत्तरप्रदेश। छपरा बिहार : के छपरा जिले में एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। मामला जिले के अवतारनगर का है। गैंगरेप की घटना का खुलासा तब हुआ जब पत्नी के गैंगरेप का वीडियो वायरल होकर पति के मोबाइल तक पहुंच गया, जिसके बाद पति के होश उड़ गए। गैंगरेप की यह घटना 1 सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो वायरल होने के साथ ही मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पीड़िता ने 6 लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने कि शिकायत पुलिस से की है, इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। जांच के क्रम में पीड़ित महिला का मेडिकल छपरा सदर अस्पताल में कराया गया।
हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज करती रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 23 जून की है, लेकिन इसका वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। यह पूरा मामला छपरा जिले का अवतार नगर थाना क्षेत्र से संबंधित है। सूत्रों के अनुसार 23 जून कि रात्रि पीड़ित महिला जब शौच के लिए गई थी उसी दौरान गांव के ही 6 लोगों के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। साथ ही उस घटना का वीडियो भी उनके द्वारा बनाया गया था। गैंगरेप के बाद उस महिला को धमकी दी गई थी जिसके कारण डरी सहमी महिला घर पहुंची लेकिन इस बात को उसके द्वारा किसी से नहीं बताया गया।
इसी बीच उस महिला का वीडियो वायरल हो गया और जब उसके पति ने यह वीडियो देखा तो उसने पूरी बात जानी। गैंगरेप के इस केस में पीड़ित महिला द्वारा महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद उसका मेडिकल टेस्ट छपरा सदर अस्पताल में कराया गया है। समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी। इस मामले में महिला थाना अध्यक्ष के द्वारा भी कुछ भी बताने से फिलहाल परहेज किया जा रहा है।




