छत्तीसगढ़

जेईई और नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क होगी परिवहन की व्यवस्था, परीक्षार्थियों को लाना होगा केवल यह

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आगामी 15 दिवस तक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के कलेक्टरों को दिए गए निर्देशों के परिपालन में राज्य सरकार के परिवहन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा सभी जिला कलेक्टरों और सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और जिला परिवहन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए इस संबंध में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति की वजह से सामान्य परिवहन एवं बस संचालन प्रभावित है जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने में कठिनाई हो सकती है, अतः परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए आवागमन हेतु शासन की ओर से बस, मिनीबस, जीप इत्यादि की व्यवस्था की जानी है। राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा आईआईटीजेईई (प्प्ज्श्रम्म्) की परीक्षा 01 सितम्बर से 6 सितम्बर तक एवं नीट (छम्म्ज्) की परीक्षा 13 सितम्बर को आयोजित होना है। इस हेतु तत्काल आवश्यक समन्वय स्थापित कर निर्देशों का पालन करते हुए वाहनों की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

निर्देशों में कहा गया है कि वाहनों की व्यवस्था परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक लाने और वापस ले जाने के लिए भी होगी। निःशुल्क परिवहन सुविधा का लाभ लेने के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला मुख्यालय से परीक्षा केन्द्र तक की दूरी एवं परीक्षा के समय को ध्यान में रखकर आवागमन हेतु वाहनों के प्रस्थान का समय व स्थान निर्धारित करना सुनिश्चित करें। महिला परीक्षार्थियों के साथ एक अभिभावक को भी आवागमन की निःशुल्क सुविधा दी जाएगी। परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार कम या अधिक बैठक क्षमता के वाहन की व्यवस्था की जाए। परीक्षा हेतु आवागमन की सुविधा शासन द्वारा निःशुल्क प्रदाय की जानी है। वाहन का व्यय भार शासन द्वारा वहन किया जाएगा। आवागमन हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना भी सुनिश्चित करें।

जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि वे परीक्षार्थियों के निःशुल्क अवागमन हेतु नोडल अधिकारी का तत्काल नामांकन करें और नामांकित नोडल अधिकारी का नाम, मोबाईल नम्बर की जानकारी तत्काल स्थानीय मीडिया के माध्यम से प्रसारित करें ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी आवागमन हेतु अपना पंजीयन करा सकें। कलेक्टर द्वारा नामांकित नोडल अधिकारी द्वारा निःशुल्क आवागमन हेतु इच्छुक परीक्षार्थी का पंजीयन किया जाकर आवश्यक वाहनों की संख्या, प्रस्थान का समय एवं स्थान की जानकारी परिवहन अधिकारी को वाहन उपलब्ध कराने हेतु सूचित किया जाए। कोरोना संक्रमण लॉकडाउन की परिस्थिति के कारण परीक्षार्थियों को विशेष रूप से राहत देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Back to top button