छत्तीसगढ़

पर्यटकों को रायपुर के जंगल सफारी में घंटे भर घेरे रहे शेर, साँसे अटक गयी थी बच्चों की

रायपुर स्थित जंगल सफारी में शनिवार शाम दर्जन भर पर्यटक घंटे भर तक दहशत के साये में रहे उन्हें ऐसा लगा मानो मौत उनके सामने खड़ी हो। जब पर्यटकों की गाड़ी जंगल सफारी की सैर पर था तब शेर बाड़े में गाडी अचानक बंद पड़ गई और पास ही शेरों की चहलकदमी जारी थी।

गाड़ी को खड़े देख दो शेरों ने गाड़ी को घेर लिया और पर्यटकों को घेरकर वहीं बैठ गए। गाड़ी में बैठे पर्यटकों ने अपने मोबाइल से कैद किया है। चौकाने वाली बात तो ये है कि मदद के लिए वन विभाग की दूसरी टीम पहुंची जो शरों को पानी से भगाते नजर आई।

बता दें कि जो वाहन खराब हुआ था, उसमें बच्चे और महिलाएं भी सवार थी। शेरों को मनोरंजन के लिए देखने पहुंचे पर्यटक डरे सहमे और बैचेन दिखाई दिए। तक़रीबन घंटे भर की मशक्कत के बाद जैसे तैसे बंद पड़ी गाड़ी को दूसरे वाहन की मदद से खींचकर बाहर निकाला गया। इस दौरान जंगल सफारी प्रबंधन की पर्यटकों के सुरक्षा की पोल खुलती नजर आई।

गौरतलब है कि पर्यटकों के टिकट शुल्क और सरकार के करोड़ों रूपये से संचालित होने वाले इस जंगल सफारी को पर्यटकों की जान की कितनी फिक्र है यह कल स्पष्ट हो गया था। दर्जन भर पर्यटक शेर के इलाके में फंसे रहे और कोई जिम्मेदार अधिकारी वहां जाने की सोची तक नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button