छत्तीसगढ़

कोरोना वायरस के डर से रायपुर में इस हॉस्पिटल ने मरीज को निकाला बाहर, स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस

रामकृष्ण अस्पताल ने कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए एक महिला मरीज को किया जबरदस्ती बाहर

रामकृष्ण अस्पताल ने कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए एक महिला मरीज को जबरदस्ती बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि महिला मरीज आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी, जिसे जबरदस्ती बाहर निकाल दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने मामले में रामकृष्ण अस्पताल को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। रामकृष्ण अस्पताल रायपुर के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट में कौसर जहान को रखा गया था और कोरोना की संदिग्ध मरीज मानते हुए सैम्पल जांच के लिए AIIMS रायपुर भेजा गया था।

मंगलवार की रात 9 बजे LAMA बताते हुए अस्पताल से मरीज को बाहर भेज दिया गया फिर महिला को अंबेडकर अस्पताल भर्ती कराया गया है।

पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग ने रामकृष्ण अस्पताल को नोटिस जारी करते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर साक्ष्य एवं अभिलेखों सहित अपना स्पष्टीकरण पेश करें। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए निजी अस्पतालों को प्राथमिक परीक्षण करने के बाद ही मरीज को रेफर करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button