छत्तीसगढ़

सिंहदेव-बृहस्पति मामला – सोशल मीडिया में मिल रही विधायक को धमकियां, क्या हो गया मामले का पटाक्षेप

छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई जब एक आदिवासी विधायक के ऊपर प्रदेश के कद्दावर मंत्री के रिश्तेदार द्वारा विधायक के ऊपर हमला करने का आरोप लगा इसके बाद तो छत्तीसगढ़ में राजनीतिक घमासान मचने लगा और धीरे-धीरे इसकी आंच प्रदेश में जारी विधानसभा के मानसून सत्र तक भी पहुंच गई।

Read Also – राजधानी में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक, बच्चों में बढ़ा कोरोना और डेगूं का खतरा जाने कैसे ?

सबसे बड़ी बात यह है कि प्रदेश में आदिवासी विधायक पर हमला हो जाता है और हमला करने वाले की पहचान प्रदेश के एक कद्दावर मंत्री का भतीजा पाया जाता है फिर आदिवासी विधायक जब गुस्सा फूटा तो मंत्री पर आरोप लग जाता है, तो विधायक पर दबाव बनाकर उन आरोपों को भावनाओं में बहकर कही गई बात साबित कर दिया जाता है।

Read Also – जशपुर – टाँगरगांव में स्टील प्लांट स्थापना पर ग्रामीणों में आक्रोश, लाठी डंडे से लैस महिलाएं निकाल रही मोर्चा

हालाँकि मामले का पटाक्षेप हो गया है। बता दें कि एक तरफ जहां सरगुजा महाराज अपने पर लगे आरोपों को लेकर अभी खींझ रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके ही समर्थक सोशल मीडिया पर विधायक को अब भी धमकियां दे रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल स्क्रीनशॉट इस बात के गवाह हैं।

जानकारों की माने तो इस पूरी घटना से कांग्रेस पार्टी को नुक़सान ही होना है। आदिवासी विधायक के साथ मंत्री के नगर में उनके ही भतीजे ने हमले की नीयत से घटना को अंजाम दिया तो वहींआदिवासी विधायक को न्याय मिलने के बजाय समर्थकों ने विधायक को पार्टी से निष्कासन का नोटिस दिला दिया। इसके बाद विवशता वश आदिवासी विधायक को सार्वजनिक माफ़ी माँगने पर मजबूर होना पड़ा।

Related Articles

Back to top button