inh24छत्तीसगढ़

जशपुर – टाँगरगांव में स्टील प्लांट स्थापना पर ग्रामीणों में आक्रोश, लाठी डंडे से लैस महिलाएं निकाल रही मोर्चा

जशपुर जिले के कांसाबेल टाँगरगांव में स्टील प्लांट स्थापना को लेकर आगामी 4 अगस्त को जनसुनवाई होनी है,जिसे लेकर ग्रामीणों और कम्पनी के बीच टकराहट बढ़ती जा रही है।

कल ग्रामीणों ने sdm आकांशा त्रिपाठी और sdop मनीष कुंवर को जनसुनवाई रुकवाने के लिये घेर लिए थे मामला बिगड़ते देख आनन फानन के जिले के कलेक्टर एस पी ने पुलिस बल के साथ टाँगरगांव पहुंचकर मामले को शांत कराया।

बता दे कि जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए धारा 144 प्रभावशील है। लेकिन सारे नियम क़ानून को ताक में रखकर प्रशासन के नाक के निचे कोरोना नियमों की जमकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही है, लेकिन प्रशासन मौन है महिलाएं लाठी डंडे से लैस होकर सैकड़ो की संख्या में रोज प्लांट के विरोध में रैलियां निकाल रहे है बाउजूद उसके पुलिस प्रशासन मौन है और प्रदर्शन कारियों पर कोई कार्यवाही नही कर रहे है।

Related Articles

Back to top button