मनोरंजन

Bollywood: राज कुंद्रा केस में नया मोड़, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां भी जुड़ी कड़ियों से…

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा ने पड़ोस के रायगढ़ जिले में 1.6 करोड़ रुपये के जमीन सौदा मामले में एक संपत्ति एजेंट के खिलाफ मुंबई में धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, शहर की एक अदालत के निर्देश पर उपनगरीय मुंबई के जुहू पुलिस थाने में आरोपी सुधाकर घरे के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने कथित तौर पर दस्तावेजों की जालसाजी कर संबंधित जमीन को अपना बताकर सुनंदा शेट्टी के साथ 1.6 करोड़ रुपये का सौदा किया। बात दें कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस से भी सुनंदा के तार जुड़े हैं। पूछताछ में सामने आया है कि वे भी कुंद्रा की एक कंपनी में सितंबर 2020 तक बतौर डायरेक्टर काम कर रही थीं।हालांकि, जब इस कथित धोखाधड़ी का पता चला तो सुनंदा शेट्टी ने आरोपी से पैसे वापस देने को कहा लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहा।

Related Articles

Back to top button