छत्तीसगढ़

धमतरी में मिला तीसरा कोरोना पॉज़िटिव, जिले में बढ़ता संक्रमण का दायरा

धमतरी जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरे मरीज की पहचान हुई है। एम्स द्वारा जारी बुलेटिन में इसकी पुष्टि की गई है
जानकारी मिलते ही सीईओ नम्रता गांधी, एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर स्टाफ के साथ पहुंच गए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीके तुर्रे ने बताया कि आज शाम को एम्स ने एक कोरोना मरीज की पुष्टि की है ,जो मूलतः कसपुर का निवासी है। वह 24 मई को ट्रेन से वह लौटा था, जिसे क्वॉरेंटाइन किया गया था। एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि कसपुर निवासी युवक कुकरेल क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहता था। सेंटर में 18 लोग हैं, बाकी आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button