राशिफल - अध्यात्म

30 May 2020- क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: मेष राशि के जातकों का ध्यान आज अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा सुख सुविधाएं प्रदान करने पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी व्यवस्था बनाने में कामयाब रहेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल धन प्राप्ति में बहुत मददगार होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

वृषभ: वृष राशि जातकों के कामकाज में अचानक कोई व्यवधान आ सकता है। आज आपको बातचीत में प्रैक्टिकल सोच को अपनाना चाहिए। हवा में बात करने से जितना बचेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ जातकों को अचानक ही बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति का योग भी बन रहा है।

मिथुन: मिथुन राशि के जातक ऑनलाइन बिजनस करते हैं तो उनके लिए तथा पब्लिशिंग हाउस से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। पार्टनरशिप में लाभ होने के योग हैं। कुछ जातकों का अपने छोटे भाई बहनों के साथ यात्रा का योग बन रहा है। पुराने निवेश से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के बहुत मेहनत के बाद ही काम पूरे होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां बहुत अनुकूल नही हैं। लॉकडाउन के वजह कुछ जातकों को छुपकर भी काम करना पड़ रहा है परंतु धन के मामले में मां लक्ष्मी की विशेष अनुकंपा आप पर रहेगी।

सिंह: सिंह राशि के जातक अपने बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा कार्यक्षेत्र में मान सम्मान को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। धन के लिए मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान है। बड़ी मात्रा में लाभ होने का योग है। आपकी मदद से दोस्तों के भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

कन्या: कन्या राशि के जातकों को सरकारी अनुबंध मिलने के योग है। प्रतिद्वंदी आज हाथ मलते रह जाएंगे। सही प्लानिंग से सभी काम तेजी से निपट जाएंगे। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। जरूरी कागजात साइन होने का योग है। जो भी धन अर्जित करेंगे उसके खर्च होने का योग भी बना हुआ है, ऐसे में बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए।

तुला: तुला राशि के जातक ऑफिस से जुड़े हुए किसी काम को बॉस की सलाह पर गुपचुप रूप से अंजाम देने की कोशिश करेंगे। जिससे उनके बॉस प्रसन्न रहेंगे और इसकी वजह से उन्हें तरक्की के अवसर उपलब्ध होंगे। धन प्राप्ति में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यह समय सुख को त्याग कर काम पर फोकस करने का है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातक आज अपने उच्च अधिकारियों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने में कामयाब रहेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। अप्रत्यक्ष स्रोत से धन प्राप्ति की भी संभावना अच्छी बनी हुई है।

धनु: धनु राशि के जातकों को आज समस्या से ज्यादा समाधान पर फोकस करना अच्छा रहेगा। फालतू के वाद विवाद में पड़ने से बचें, मन में नकारात्मक विचार ना आने दे और केवल अपने काम पर फोकस करें तो सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा है।

मकर: मकर राशि के जातक अपनी लगातार मेहनत करने की क्षमता की वजह से ही इस कठिन दौर में भी सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। आज दूसरों पर आंख मूंद कर विश्वास ना करें। चीजों को स्वयं जरूर परखे। विरोधी सक्रिय रहेंगे परंतु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है। मन संयमित रखेंगे तो खर्च को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग भरपूर मिलेगा। जिससे सभी काम आसानी से पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। परंतु उसे संरक्षित करने पर ध्यान देना जरूरी है। मन की चंचलता को काबू रखना ठीक रहेगा।

मीन: मीन राशि के जातकों को आज अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगाष विरोधी उनके ऊपर हावी रहेंगे। सुरक्षात्मक रवैया अपनाना इस वक्त ठीक रहेगा। जवाब के लिए सही वक्त का इंतजार करना बेहतर है। एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। धन प्राप्ति में मुश्किलें आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button