छत्तीसगढ़

पलारी में चोर गिरोह सक्रिय,ताबड़तोड़ हो रही चोरियां, गार्डन घूमने गए शिक्षक की मोटरसाइकिल पार


कुश अग्रवाल पलारी – नगर में इन दिनों मोटरसायकल चोर गिरोह सक्रिय हो गए है।बीते दिनों परिवार सहित गार्डन घूमने गए शिक्षक की मोटरसाइकिल चोरों ने पार कर दी , बालसमुंद शारदा मंदिर द्वीप गार्डन घूमने गए वार्ड क्रमांक 11 के शिक्षक कुंज बिहारी बोस की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने गार्डन में गेट के पास सेपार कर दी, घटना 21 सितम्बर की शाम की है।

शिक्षक ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है शिक्षक ने बताया कि मैं हमेशा की तरह अपने पुत्र युवराज के साथ शाम 6:30 बजे गार्डन घूमने गया हुआ था मेरी मोटरसाइकिल मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 22 एसी 3816 जो कि मेरे बड़े भाई रूपचंद बोस के नाम से रजिस्टर्ड है को गार्डन गेट के बाहर खड़ी कर गार्डन घूमने गया हुआ था वापस आने पर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आस पास बहुत ढूंढने पर एवं पूछताछ करने पर भी नहीं मिला इसलिए चोरी की आशंका से थाना पलारी में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया हु।

उसी तरह 22 सितम्बर को भी सुंदरवन निवासी एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल बालसमुंद गार्डन मेंन गेट के सामने से अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली, संवाददाता के खबर लिखे जाने तक इसकी रिपोर्ट नही की गई थी। इसी तरह बीते महीनों में ग्राम ओडन में 2 मोटरसाइकिल, आमेरा से 1 मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट पलारी थाने में कई गई है। आपको बता दें कि पलारी पुलिस ने बीते दिनों ही एक चोर गिरोह का पीछा करते हुए उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की थी और शहर के अंदर हो रही चोरियों पर पुलिस का अंकुश नहीं है।

Related Articles

Back to top button