25 september 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

25 september 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल – आज श्री शनिदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शनिवार 25 सितंबर 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में
आज का मेष राशिफल 25 सितंबर 2021
दफ्तर में किसी सहयोगी से तनाव हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। संपत्ति से जुड़े कार्य आगे बढ़ेंगे। खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी विवाद का सामना कर सकते हैं। सत्संग का लाभ मिलेगा। काम पर जाते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। खानपान का ध्यान रखें। आज सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ उलझन हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
आज का वृषभ राशिफल 25 सितंबर 2021
कारोबार में नुकसान हो सकता है। आप अपने व्यवहार में उग्रता न लाएं। गुस्से को नियंत्रित करना होगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। लेनदेन करते समय पूरी जानकारी हासिल कर लें। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। किसी को सलाह देने से बचें। जोखिम वाले कार्य कर सकते हैं। आलस्य न करें। काम ज्यादा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
आज का मिथुन राशिफल 25 सितंबर 2021
नए काम से लाभ होगा। ऋण ले सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। दंपत्ति खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहें। अपनी निजी बात किसी को न बताएं। सार्वजनिक जगहों पर जरूरी चर्चा न करें। सामाजिक जनों से मुलाकात होगी। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। आपका दिन मिला जुला रहेगा। किसी मित्र से कुछ दुखद खबर मिल सकती है।
आज का कर्क राशिफल 25 सितंबर 2021
परिवार के किसी सदस्य से विवाद दूर होंगे। आप खुश रहेंगे। अपने बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। कार्य आगे बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। किसी अनुभवी की सलाह से आपको लाभ होगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखना होगा। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। आज अधिक खर्च ज्यादा होगा। बजट प्रभावित हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करेंगे।
आज का सिंह राशिफल 25 सितंबर 2021
आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती हैं। अपने जीवनसाथी के साथ जरूरी कार्य के सिलसिले में रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। दिन अच्छा बीतेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखना होगा। धन लाभ होने की संभावना है। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज जरूरी फैसले टालने का प्रयास करें। छात्रों को परिश्रम करना होगा।
आज का कन्या राशिफल 25 सितंबर 2021
ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपकी सलाह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवहार में परिवर्तन महसूस करेंगे। लोगों की मदद कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी से मतभेद दूर होने की संभावना है। प्रभु की आराधना करेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
आज का तुला राशिफल 25 सितंबर 2021
रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। कारोबार में उन्नति होगी। अपरिचित लोगों से दूर रहें। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। परिवार सहित घूमने जाएंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। छात्र वर्ग को कामयाबी मिलेगी। किसी की सेहत बिगड़ने से आप कुछ परेशान हो सकते हैं।
आज का वृश्चिक राशिफल 25 सितंबर 2021
आपकी परेशानी कम होगी। तनावमुक्त महसूस करेंगे। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। आपका मन प्रभु की आराधना में लगेगा। देर रात तक कार्य न करें। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। नौकरीपेशा को फिलहाल स्थानांतरण या पदोन्नति की सूचना नहीं मिलेगी। आपकाे खुशखबरी मिल सकती है। किसी मित्र के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं।
आज का धनु राशिफल 25 सितंबर 2021
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। ज्यादातर कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की आशंका है। रिश्तेदारों की ओर से दुखभरी खबर मिल सकती है। बाहर जाते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।
आज का मकर राशिफल 25 सितंबर 2021
आपके कार्य मनोनुकूल होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। आपको धन लाभ होगा। परिजनों से मधुरता रहेगी। दंपत्ति परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आज आपका खर्च ज्यादा हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
आज का कुंभ राशिफल 25 सितंबर 2021
ऑफिस में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। आपको आज उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। आपके व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। तनावरहित महसूस करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। रिश्ते की सूचना मिलेगी। जोखिम न लें। रिश्तेदारों से चर्चा हो सकती है।
आज का मीन राशिफल 25 सितंबर 2021
व्यस्तता ज्यादा रहेगी। थकान महसूस करेंगे। सेहत में सुधार दिखेगा। आप आज प्रसन्न रहेंगे। बिना वजह खर्च न करें। पूजापाठ में मन लगेगा। विवाद दूर होंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। आपको आध्यात्मिक लाभ होगा। बुद्धिजीवियों से मुलाकात होगी। आज तनावरहित महसूस करेंगे।



