
रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में आकाश सेन नमक युवक ने दंतेश्वरी चौक में खुद को अचानक आग लगा ली और आत्मदाह करने की कोशिश की। तभी आसपास के लोगों ने पुरानीबस्ती थाना में सूचना देकर युवक को बचा लिया। वहीं युवक को पुलिस ने गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में भर्ती किया।
READ ALSO..आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रहे धरना प्रदर्शन, लगाया लापरवाही का आरोप
गौरतलब है कि युवक की हालत अभी बहुत गंभीर है, तो वहीं घटना का कारण अभी भी अज्ञात है। आकाश सेन मूल रूप से धमतरी जिले का रहने वाला है। दन्तेश्वरी चौक स्थित रिश्तेदार फकीरा सेन से मिलने आया था। इसी दौरान उसने आत्मदाह की कोशिश की है। फिलहाल आत्मदाह की कोशिश करने की वजह साफ नहीं हो पाई है। मगर, माना जा रहा है कि फकीरा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।




