पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान….
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. इस बीच आज योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि मुझे लगता है सरकार को जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमत को करना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि, ”सरकार को देश चलाने के लिए रेवेन्यू चाहिए. बता दे कि वहीं सरकार को लोगों का भी सोचना चाहिए कि उनकी बीपी नहीं बढ़े. ये सरकार संवेदनशील सरकार है. सरकार जल्द इस पर विचार करेगी.”
बाबा रामदेव ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इलेक्ट्रीक व्हीकल लेकर आ रहे हैं. बता दे कि बिना डीजल पेट्रोल के भी काम चलेगा. लोगों को साइकिल का ट्रेंड शुरू करना चाहिए, आस पास अगर ऑफिस है तो. जिससे लोग हेल्दी और फिट रहेंगे. उन्होंने कहा कि मैंने अपने आंदोल के दौरान कहा था कि डीजल पेट्रोल से सारे टैक्स खत्म कर दिए जाएंगे तो 35-40 रुपये पेट्रोल डीजल मिलेगा. अब अगर अन्य जगहों से टैक्स कलेक्शन अच्छा हो जाए तो पेट्रोल-डीजल से टैक्स हटने से यह सस्ता हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला आज लगातार 11वें दिन जारी रहा. यही वजह है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है।
बता दे कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार 11 दिनों में पेट्रोल 3.24 रुपये लीटर महंगा हो गया है जबकि वहीं डीजल के दाम में 3.49 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. दिल्ली में आज पेट्रोल 90.19 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं एक लीटर डीजल की कीमत 80.60 रुपये है।



