उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़देश विदेश

थानेदार महिला सिपाही के साथ मना रहा था रंगरेलियां, चप्पलों से हुई ऐसी पिटाई

आगरा जिले में तैनात एक दरोगा महिला सिपाही के साथ करवाचौथ पर रंगरेलियां मना रहा था। जहां महिला सिपाही की छोटी बहन ने दरोगा को पकड़ लिया और सरेराह दरोगा की पिटाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती चप्पलों से पीटती हुई दरोगा को थाने ले गई। दरोगा को पीटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में थाने में दोनों में पक्षों में समझौता हो गया। हालांकि थाने में पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुट गई। ये घटना रात करीब 11 बजे की है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – एन्टी करप्शन ब्यूरो की ताबड़तोड़ कार्यवाही, चार अधिकारीयों को रिश्वतखोरी मामले में किया गिरफ्तार

पूरा मामला आगरा जिले के एत्मादपुर थाने का है। जहां आगरा के एक थाने में तैनात दरोगा का महिला सिपाही के साथ मेल जोल था। इस दौरान दोनों का एक दूसरे से काफी मिलना जुलना था। वहीं, करवाचौथ के दिन दरोगा महिला सिपाही से मिलने के लिए एत्मादपुर पहुंच गया। जहां एत्मादपुर थाने के पास ही महिला पुलिस कर्मी ने किराए पर मकान ले रखा है। वहीं, एक कमरे से महिला सिपाही के परिजनों ने दरोगा को पकड़ लिया। ऐसे में परिजन उसे पीटते हुए सड़क पर ले आए।

Read Also – जानें कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन के बारे में, अंडरगारमेंट्स फोटोज हुई थी लीक

महिला सिपाही की बहन, भाई व अन्य परिजनों ने दरोगा को जमकर पीटा, मारपीट करने के बाद परिजन दरोगा को पकड़कर थाने भी ले गए। थाना पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद है। वहीं, महिला पुलिस कर्मी कोई कार्रवाई नहीं चहाती है, उसने दरोगा के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। महिला पुलिस कर्मी की बहन से दरोगा का विवाद क्यों हुआ यह पूछा जा रहा है। दोनों पक्ष पहले से ही एक दूसरे को जानते है। किसी गलतफहमी हो जाने के कारण मारपीट हो गई, फिलहाल दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। फिलहाल महिला पुलिसकर्मी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button