जानें कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन के बारे में, अंडरगारमेंट्स फोटोज हुई थी लीक

अक्षरा हासन एक मशहुर भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। अक्षरा फिल्म अभिनेत्री होने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटर- अस्सिटेंट डायरेक्टर व डांसिंग में भी पारंगत है। अक्षरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म शमिताभ से की।
कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर अपनी कुछ प्राइवेट तस्वीरों की वजह से वह अचानक से चर्चा में आ गई हैं। रिपोर्ट की मानें तो ‘शमिताभ’ से बॉलिवुड एंट्री करने वाली अक्षरा हासन साइबर क्राइम की शिकार हो गई हैं।
कहा जा रहा है कि ये वायरल तस्वीरें फेक हो सकती हैं, हालांकि, अभी इसे लेकर कोई कन्फर्म जानकारी नहीं है। यहां ट्विटर अकाउंट ‘Actress Deewana’ का स्क्रीनशॉट है, जिस हैंडल से अक्षरा की प्राइवेट तस्वीरें शेयर की गई हैं।

अंदेशा है कि अक्षरा हासन के अकाउंट को हैक किया गया हो, जिसके बाद किसी ने इन तस्वीरों को ऑनलाइन लीक करने की कोशिश की हो। हालांकि, अक्षरा की ये तस्वीरें जंगल में आग की तरह इंटरनेट पर फैल गई हैं, लेकिन इन तस्वीरों की ऑथेंटिसिटी का पता अभी तक नहीं चल पाया है कि यह उनका ही है या किसी ने फेक फोटो बनाकर वायरल कर दिया है।

आपको बता दें कि अक्षरा का जन्म तमिलनाडु के चेन्नई में 12 अक्टूबर 1990 को हुआ था। इनके पिता का नाम कमल हासन है,जोकि कॉलीवुड समेत बॉलीवुड के भी बेहतरीन अभिनेता है। इनकी माता का नाम सारिका ठाकुर है। वह बॉलीवुड में बेहतरीन अदाकारा रह चुकी है। इनके पिता तमिल ब्रह्मिण है तो वंही उनकी माँ महराष्ट्रीयन है। अक्षरा की एक बड़ी बहन है-श्रुति हासन। श्रुति हासन बॉलीवुड समेत टॉलीवुड अभिनेत्री है।
शिक्षा- अक्षरा हासन ने अपनी स्कूली पढ़ाई इंडस इंटरनेशनल स्कूल बेंगलुरु से संपन्न की है। उन्होंने आगे की पढ़ाई मुंबई से पूरी की।
काम की बात करें तो अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक के रूप में की थी। अक्षरा ने सहायक निर्देशक के करियर के दौरान फिल्मों के कई ऑफर को मना किया। हालंकि इसके बाद उन्होंने शामितभ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म शमिताभ में अक्षरा के अलावा धनुष और अमिताभ बच्चन भी नजर आये थे।
अक्षरा हसन के बारे में रोचक बातें:
1-अक्षरा हासन कॉलीवुड-बॉलीवड अभिनेता-निर्माता की बेटी हैं।
2-अक्षरा एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ स्क्रीन राइटर व सहायक निर्देशक भी हैं।
3-अक्षरा हासन के माता-पिता का अलगाव तब हुआ था, जब वह दस साल की थी, जिसके बाद से वह अपनी माँ के साथ मुंबई में रहती हैं।
4- अक्षरा अभिनेत्री बनने से पहले हिंदी और तमिल फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम करती थीं।
5- अक्षरा तनूजा वीरानी और विवान शाह को डेट कर चुकी हैं। फ़िलहाल वह अभी सिंगल हैं।




