छत्तीसगढ़

असंसदीय भाषा कांग्रेस के संस्कारों में है पीसीसी चीफ अपनी दिल्ली को खुश करने लगा रहें हैं तथ्यहीन आरोप – विकास मरकाम

मंत्री ना बन पाने से मोहन मरकाम की मानसिक स्थिति खराब, इसीलिए विवादित बयान दे रहे हैं

रायपुर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को आड़े हाथों लेते हुये कहा है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एक जनप्रिय मुख्यमंत्री के तौर 15 वर्षों तक राज्य के विकास की चिंता ही है। उनकी लोकप्रियता किसी छपी नहीं है। जिस तरह से पीसीसी चीफ मोहन मरकार आधारहीन बयान दे रहें हैं। उससे यह तय है कि उनके संगठन में उनके पुछ परख कम हो गयी है।

जिसके कारण वो तनाव है और इस तरह के ओछी बयानबाजी कर रहें हैं वो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास जीतने वाले और उनके दिलों पर राज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बारे में मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिये अन्यथा भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें करारा जवाब देंगे।

भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मरकाम ने यह भी कहा कि लगातार 15 वर्षों तक प्रदेश की जनता की सेवा करने तथा छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री पर टीका-टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपनी सरकार की उपल्बधियों के बारे में जनता को बताना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि कैसे ढाई साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार अलोकप्रिय हो गई है?

उन्हें बताना चाहिए कि कोरोना महामारी के इस संकट के दौर में कैसे मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने अपने वर्चस्व की लड़ाई के चलते प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चौपट कर दिया है? उन्हें बताना चाहिए कि कैसे आदिवासी बहुल इस प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है? और उन्हें यह भी बताना चाहिए कि कैसे सलेगर में पुलिस, कैम्प का विरोध कर रहे आम ग्रामीण आदिवासियों पर गोली चला देती है? राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहा है।

भाजपा नेता विकास मरकाम ने कहा कि विगत कुछ समय से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लगातार विवादित बयान दे रहें हैं। उनके बयानों से ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार में मंत्री ना बनाने के कारण मोहन मरकाम की मानसिक तौर विचलित है और इस समय पर उन्हें इलाज के साथ-साथ आराम की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button