छत्तीसगढ़

बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या, अंबिकापुर सूरजपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में एक साथ 17 छात्राएं कोरोना संक्रमित


Coronavirus Ambikapur:करोना संक्रमण का एक बड़ा मामला सामने आया है स्वास्थ्य विभाग की टीम जब आवासीय छात्रावास पहुंची इस इस दौरा सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। टेस्ट में यहां 17 छात्राएं संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर छात्रावास में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। संक्रमित छात्राओं को आइसोलेट कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर सूरजपुर जिले में 35 कोरोना मरीज मिले हैं। एक बार फिर हर दिन कोरोना मरीज मिलने लगे है। अब रोजाना प्रदेश में औसतन आठ से 10 मरीज मिल रहे है। ऐसे में स्थिति बिगड़ सकती है, इन्ही बातों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि वे हर हाल में कोरोना गाइडलाइन का पालन करे।



Related Articles

Back to top button