छत्तीसगढ़
फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ो का माल जलकर खाक…

दुर्ग। जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां छावनी के फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड टीम की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. घटना जामुल थाना क्षेत्र का है.
read more- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन पर ऑनलाइन संरक्षा सेमिनार
जानकारी के मुताबिक, छावनी स्थित संतोष फर्नीचर में बीते देर रात तक़रीबन 2 बजे भीषण आग लग गई. करोड़ों की लकड़ी इस आग में जलकर खाक हो गई.
आग बुझाने फायर ब्रिगेड के चार वाहन मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना का मुख्य कारण नहीं पता चल पाया है.



