छत्तीसगढ़

दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा का तरीका अब बदला, जान लें यह जरुरी बात

दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा का तरीका अब बदल गया है यानि कि अब असाइनमेंट जमा नहीं करने वाले छात्र परीक्षा देने से वंचित रह जायेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार लिखित परीक्षा 70 अंक की होगी. बाकी 30 अंक असाइनमेंट के जोड़े जाएंगे। छह में से तीन असाइनमेंट जमा कराने पर ही परीक्षा देने की योग्यता मानी जाएगी।

Read Also – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा विभाग ने की 10वीं-12वीं बोर्ड के प्रैक्टिकल परीक्षाओ की घोषणा

बता दें कि पूर्व में छह में से चार असाइनमेंट जमा करने पर परीक्षा देने की योग्यता राखी गई थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नियम में बदलाव किया है. नये नियम के अनुसार, अब दसवीं एवं 12वीं के परीक्षार्थियों को 6 विषयों के 3-3 असाइनमेंट जमा करना अनिर्वाय होगा।

Read Also – रायपुर के दोहरे हत्याकांड के तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व मंत्री के बहु और पोती की नंदोई ने की थी हत्या

माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव वी के गोयल ने कहा कि दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षा पैटर्न बदलाव किया गया है आसाइमेंट जमा नहीं करने वाले छात्र बोर्ड परीक्षा में नहीं शामिल नहीं हो सकते. इस साल वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए लिखित परीक्षा 70 अंक के होगी और 30 अंक असाइनमेंट के जोड़े जाएंगे।

Read Also – बिग ब्रेकिंग – महासमुंद में बरामद हुवा दवाइयों का जखीरा, एयर पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नियम को शिथिल करते हुए 6 में से तीन असाइनमेंट जमा कराने पर बोर्ड के विद्यार्थियों को परीक्षा देने की पात्रता होगी. दसवीं एवं 12वीं के परीक्षार्थियों को 6 विषयों के 3 – 3 आसाइमेंट जमा करना अनिवार्य होगा नहीं तो परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

Related Articles

Back to top button