जशपुर – मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के घेराव में भाजपा ला रही पैसे देकर भीड़, वीडियो हुवा वायरल

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के विधायक निवास का घेराव कर रही है. वहीं कल जशपुर में भाजपा के पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जशपुर विधायक विनय भगत के निवास का घेराव की थी।
दरअसल कार्यक्रम के बाद ग्रामीण क्षेत्र से बुलाए गए कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच किराए की पैसे को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद नाराज कराकर्ताओ ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस को संजीवनी मिल गई भाजपा को बैकफुट में धकेलने के लिए वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा की राजनीति गर्म हो गई है।
भाजपा नेता नितिन राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जशपुर में जनाधार लगातार घटते जा रहा है पिछले चार साल में जशपुर विधायक विनय भगत ने सिर्फ लोगो को ठगने का काम किया है. कहावत के माध्यम से विधायक की पिछली जीत को लेकर कहा कि अंधे को हाथ में बटेर लग गया है.अति उत्साहित में कांग्रेस पार्टी अपनी ओछी हरकत दिखाकर वीडियो को वायरल कर रही है.
वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हीरू राम निकुंज ने कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन पार्टी है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहित कार्य गांव गांव में संचालित हो रही है जिसका फायदा ग्रामीणों को मिल रहा है।
उन्होने कहा कि भाजपा के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है तो पैसा का लालच दिखाकर भिड़ इक्कठा करती है जिसका वीडियो कल के इनके कार्यकम के बाद इन्ही के कार्यकर्ताओं ने वायरल किया था. किराया भाड़ा का लालच दिखाकर भिड़ इक्कठा करना बिलकुल ही निंदनीय है।




