Breaking News

भिलाई – युवती ने अपने ही दुपट्टे से फंदा लगाकर मौत को लगाया गले, दो बार पहले भी कर चुकी थीं सुसाइड अटेम्प्ट


भिलाई – खुर्सीपार में एक युवती ने अपने ही दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली, घटना की जानकारी लगते ही खुर्सीपार थाने की पुलिस मौके पर पहुँची घटना स्थल से किसी भी तरह का कोई सुसाइडल Cgtop36 नोट नही मिला है।

बताया जा रहा है कि प्रियंका साहू देर रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई, सुबह देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घर वालों ने दरवाजा खटखटाया जब दरवाजा नहीं खुला तो फोन लगाया गया, तो फोन भी बंद था, जिसके बाद घर वालों ने दरवाजा तोड़ दिया दरवाजा टूटते ही सामने पंखे से प्रियंका की लाश लटकी हुई थी. Cgtop36 घरवालों का कहना है कि प्रियंका ने इसके पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश की थी।

पुलिस ने बताया कि प्रियंका भिलाई के ही निजी लैब में कार्य करती थी, तो वही प्रियंका कुछ सालो से किसी बीमारी से ग्रस्त थी, जिसका इलाज भी पिछले 2 सालों से भिलाई के ही शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा था। खुर्सीपार थाने के पुलिस मामले की जांच कर रही है, घरवालों से पूछताछ भी की जा रही है तो वहीं उसके फोन के कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे है।



Related Articles

Back to top button