छत्तीसगढ़

प्रयागराज से बिलासपुर जा रही बस बेकाबू होकर पलटी, बस में सवार थे 40 से 50 यात्री…


बिलासपुर। बिलासपुर में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि बस बिलासपुर से प्रयागराज जा रही थी, इस दौरान बस केंदा घाटी में गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गईख्‍ जबकि 40 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

READ MORE- CG News: मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक, प्रकाशन के पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक…

जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर छपरा मोडनार पेंड्रा के पास हुआ। बस की रफ्तार काफी तेज थी चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पेड़ के बीच अनियंत्रित होकर के पलट गई। जिससे बस में बैठे 40 यात्रियों को हल्की चोटे आई और इसमें से 12 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भयानक दर्दनाक हादसे में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

इस हादसे के बाद देखते ही देखते लाेगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जिन तीन की हालत गंभीर इन्हें सिम्स रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।



Related Articles

Back to top button