inh24छत्तीसगढ़

CG Breaking: ट्रैक्टर पलटने से हुआ बड़ा हादसा, करीब 19 लोग आए हादसे की चपेट में

दंतेवाड़ा। कटेकल्याण थाना इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। टेटम गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया है। हादसे में 4 ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई है, दुर्घटना में 19 ग्रामीण घायल भी हुए हैं। जिनमें 5 की हालत गंभीर है।

टेटम गांव के पास हुए इस हादसे के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई, तत्काल घायलों को अस्पताल ले जाया गया, स्थानीय तत्काल पुलिस को हादसे की सूचना दी, पुलिस ने यहां पहुंचकर घायलों को अस्पताल पुहंचाया।

वहींपुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूताछ की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेक्ट्रर की रफ्तार ज्यादा थी, इस वजह से ये दुर्घटना हुई है।

Related Articles

Back to top button