रायपुर के सरस्वती नगर थाने में रेप का केस दर्ज किया गया है। शादीशुदा शख्श ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को प्यार में फंसाया और मौका पाकर उसका फायदा उठाया और जब बात रिश्ते को बढ़ाने की आई तो युवती को ठुकरा दिया। मामले की शिकायत युवती ने इस साल मार्च में की थी। पुलिस ने जांच में सभी तथ्यों को सही पाया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी प्राइवेट फर्म में काम करता है।
Read Also – प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
आपको बता दें कि युवती राजनांदगांव जिला प्रशासन में संविदा पर नौकरी करती है।युवती ने बताया- चार साल पहले राजधानी रायपुर में पढ़ाई करने आई थी। तभी FB के जरिए उसकी जान-पहचान 32 साल के अजय चौरे से हुई। तब वह भी पढ़ाई कर रहा था। फेसबुक पर दोनों की चैटिंग होने लगी। युवती की तस्वीरों और पोस्ट पर युवक तारीफों के पुल बांधा करता था। युवती को भी उसकी बातें पसंद आने लगीं। धीरे-धीरे फेसबुक की यह बात-चीत फोन नंबर लेने-देने का जरिया बन गई। इसके बाद बातें फोन पर होने लगीं। युवक-युवती ने आपस में प्यार का इजहार किया। दोनों मिलने भी लगे।
Read Also – छत्तीसगढ़ – IAS और उनके बेटों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
रायपुर से युवक राजनांदगांव सिर्फ युवती से मिलने के लिए जाया करता था । कुछ दिनों तक यह सिलसिला चला इसके बाद युवती भी रायपुर आने लगी। इस बीच मौका पाकर युवक, युवती को कोटा स्थित अपने फूफा के घर लेकर गया। यहां उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती ने यह कहा कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। इस बात को युवक टाल गया। कुछ दिन बाद युवती को यह पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।




