मनोरंजन

गोवा बीच पर नेकेड होकर दौड़ना भारी पड़ा मिलिंद सोमन को, दर्ज हुई FIR

बॉलीवुड अभिनेता-मॉडल मिलिंद सोमन के लिए, गोवा के बीच में नेकेड होकर दौड़ना भारी पड़ गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल, मिलिंद सोमन ने बुधवार को अपना 55 वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के अवसर पर, अभिनेता ने गोवा के बीच पर दौड़ते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। यह तस्वीर उनकी पत्नी ने क्लिक की थी और इसके कैप्शन में मिलिंद ने लिखा था- 55 एंड रनिंग।

मीडिया के अनुसार, कोल्वा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मिलिंद सोमन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि धारा 294 अश्लील कृत्य और गानों के लिए है और आईटी अधिनियम की धारा 67 इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री को प्रकाशित करने और साझा करने के खिलाफ है।

ये शिकायत गोवा सुरक्षा मंच द्वारा दी गई शिकायत के बाद दर्ज की गई है। बता दें कि हाल ही में मॉडल-एक्टर पूनम पांडे के खिलाफ भी गोवा में न्यूड शूट करने के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। पूनम के खिलाफ ये शिकायत सरकार के वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट द्वारा की गई शिकायत के बाद हुई थी। हालांकि पूनम पांडे को इस मामले में बेल मिल चुकी है लेकिन देखना होगा कि क्या मिलिंद को भी इस केस में राहत मिलती है की नहीं।

Related Articles

Back to top button