छत्तीसगढ़

बाघ का आतंक, लोगों में दहशत का माहौल, कई जानवरों का कर रहा शिकार |


छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बाघ का आतंक है। यह बाघ जिले के अलग-अलग जंगलों में घूम रहा है और अब तक कई मवेशियों सहित जंगली सुअर को भी अपना शिकार बना चुका है। अब उसे कैलाशपुर के जंगल में देखा गया है। लोगों में इस बाघ की दहशत है।

मिली जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर इलाके से लगे जंगल में उक्त बाघ विचरण कर रहा है। अक्सर उसकी दहाड़ सुनाई देती है। लोग काफी दहशत में है। इस इलाके में अंबिकापुर-बनारस मार्ग भी है। इसके चलते फॉरेस्ट टीम बाघ की विशेष रूप से निगरानी कर रही है। लोगों से जंगल की ओर नहीं जाने कहा गया है।

मंगलवार की सुबह कुछ लोग कैलाशपुर जंगल की तरफ गए थे। जहां उन्होंने बाघ को देखा था। फिर वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई थी। ग्राम मोरन और खरहरा नाले के बीच इस जंगल में बाघ की  वन विभाग और पुलिस की टीम कड़ी निगरानी रख रही है। इस ओर से गुजरने वाले वाहन चालकों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

बताया गया है कि उक्त बाघ मंगलवार शाम को खरहरा जंगल में विचरण करते देखा है। इसके चलते लोग और डरे हुए हैं। एक सप्ताह पहले इस बाघ ने ही ग्राम पेंडारी के एकनारा पारा में एक बैल का शिकार किया था। एक महीने पहले बाघ ने सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र में कई मवेशियों का शिकार किया था।



Related Articles

Back to top button