छत्तीसगढ़मनोरंजन

तारक मेहता की बबिता जी ने बादशाह के गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस, टप्पू संग अफेयर को लेकर हुई थी बातें वायरल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बीते 13 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. शो इतना पॉपुलर है कि इसके सारे किरदार भी लोगों को असली से लगने लगे हैं. TMKOC की ‘बबीता जी’ के पीछे सिर्फ जेठालाल ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी दीवाने हैं. अब बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया लवर हैं. वह आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर करती हैं जिसे देख फैंस तारीफ करते नहीं थकते. अब मुनमुन दत्ता का एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है. इसमें वह अपना जबरदस्त डांस दिखाकर लोगों का दिल जीत रही हैं.

वीडियो में मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) बादशाह के सुपरहिट गाने ‘जुगनु’ (Badshah song Jugnu) पर मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं. तारीफ की बात यह है कि इस डांस के सिग्नेचर स्टेप को को काफी टफ माना जा रहा है, लेकिन मुनमुन ने इसे काफी आराम से परफेक्शन के साथ करके दिखाया है।

https://www.instagram.com/reel/CWgEiGev-67/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि बीते दिनों मुनमुन ने अपने कोस्टार राज अनादकत के संग अफेयर की अफवाह को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं. इस मामले पर कई खबरें सामने आने के बाद उन्होंने काफी नाराजगी भी जताई थी।

Related Articles

Back to top button