छत्तीसगढ़

ईसीटीसी में गूंजी किलकारी, कोरोना संक्रमित दो महिलाओं का हुआ सफल प्रसव

छत्तीसगढ़ वैश्विक महामारी कोरोना से लगातार जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ रोज नई नई चुनौतियों का सामना कर रहें हैं। कोरोना संकट की विषम परिस्थियों में भी लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जिले के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ समर्पण भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

READ ALSO – छत्तीसगढ़ में आज भी 12666 कोरोना के मामले, कुल 190 मौतें, जानें अपने शहर के ताजा हालात

बता दे की वैश्विक महामारी कोरोना से अनेक गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित है। जांजगीर चाम्पा जिले में ईसीटीसी में विगत 3 दिनों से भर्ती कोरोना संक्रमित दो गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन आपरेशन से प्रसव कराया गया।

READ ALSO –छत्तीसगढ़ – अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की हुई मौत, 1 की हालत गंभीर

ईसीटीसी के प्रभारी डॉ अनिल जगत ने बताया कि 2 महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराया गया गया। आप को बता दे की एक महिला की रीढ़ की हड्डी जन्म से विकृत होने के कारण सिजेरियन आपरेशन से प्रसव कराना आसान नही था। इसके लिए दो यूनिट ब्लड, आक्सीजन सिलेण्डर आदि की तैयारी की गयी थी। मनोवैज्ञानिक परामर्श से महिलाओं का आत्म विश्वास बढ़ाया गया।

READ ALSO –छत्तीसगढ़ – नक्सलियों ने मचाया जमकर उत्पात, 7 वाहनों को किया आग के हवाले

जिला अस्पताल जांजगीर चाम्पा के डाॅ अरविंद एक्का, डॉ संगीता देवांगन की टीम ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण होने पर दोनों महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन से सफल प्रसव कराया। दोनों महिलाओं को बेटा हुआ है। दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। अस्पताल की सिस्टर राजी सिंह, मेघा, पुष्पा, पावित्री और कुलदीप पूरी आत्मीयता के साथ बच्चो की देख-रेख कर रहे हैं। स्वच्छता कर्मचारी भी सेवा भाव से कार्य में जुटे हुए हैं। ईसीटीसी सहित जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटर्स में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, भोजन, साफ-सफाई व्यवस्था आदि के लिए भी संबंधित विभागों के कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button