बलोदा बाजार जिला पुलिस की सफलता-विशेष अभियान चलाकर 1 माह में 109 गुमशुदा लोगो को खोज कर उनके परिजनों को किया – cgtop36.com

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को गुम इंसान के मामलों में जांच कार्यवाही तेज कर दस्तयाब करने तथा धारा 363 भादवि के प्रकरणों में अपहृत बालक/बालिकाओं की सकुशल बरामदगी करने संबंधी निर्देशों के परिपालन मे माह जनवरी से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमे जनवरी माह मे 100 गुम इंसानों को खोजकर उनके परिजनों के सुपूर्द किया गया था। उक्त खोजबीन कार्यवाही लगातार जारी रखते हुए माह फरवरी मे कुल 18 अपहृत बालक/बालिकाओं को आरोपियों के चंगुल से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया है। साथ ही अभियान में कुल 91 बालिक गुम इंसानों को भी खोज निकाला गया है। इस प्रकार माह फरवरी मे अभियान के तहत कुल 109 गुम इंसान की खोज कर दस्तयाबी की कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम द्वारा इन गुम इंसानों को तेलंगाना, महाराष्ट्र के जालना, पुणे, साडली शहरों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से टीम ने कई दिनों के अथक प्रयास से खोज कर वापस उनके गृह ग्राम लाकर परिजनों को सौंपा गया है।
read also – निधन के 16 दिन बाद कोलकाता में विसर्जित की गई बप्पी लहरी की अस्थियां, बेटे बप्पा ने परिवार के साथ दिल पर पत्थर रख निभाई ये आखिरी रस्म…
अभियान में बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा 07 साल पहले गुम हुये इंसान को खोज निकाला गया है। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कालेज मे पढ़ाई करने वाली एक 20 वर्षीय लड़की का वर्ष 2016 में गुमने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उक्त लडकी अपने प्रेमी के साथ विवाह कर गुजरात राज्य एवं कोरबा में गुजर बसर कर रही थी, जिसे दिनांक 16.02.2022 को बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा खोजबीन कर उनके परिजनों के सुपूर्द करते हुये दस्तयाबी की कार्यवाही की गई है। बलौदाबाजार पुलिस द्वारा गुम इंसानों की पतासाजी के इस अभियान मे बिछडे हुये को अपनों से मिलाया जा रहा है, जिससे आम जनमानस मे अत्यंत हर्ष का माहौल है तथा इसके लिए उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस विशेष अभियान के तहत भाटापारा ग्रामीण में 17, सरसींवा मे 14, सिमगा से 13, पलारी मे 12, बिलाईगढ़ मे 10, चौकी लवन मे 07, सिटी कोतवाली मे 06, गिधौरी मे 06, थाना कसडोल में 04, गिधपुरी में 04, बेलाडूला मे 04, सलिहा मे 03, सुहेला मे 03, चौकी करहीबाजार मे 02, चौकी बया मे 01, भाटापारा शहर मे 02 एवं भटगांव मे 01 बालक/बालिकाओं सहित कुल 109 गुम इंसानों को बरामद किया गया। सांथ ही इनमे धारा 363 भादवि वाले मामलों में नाबालिग और बालक/बालिकाओं को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। बलौदाबाजार पुलिस की गुम इंसानों की खोजबीन करने का यह विशेष अभियान मार्च महीने में भी लगाता




