छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – 16 साल की नाबालिग को भगा ले गया युवक, किया रेप, मांग में सिन्दूर भर के बोला…. – cgtop36.com


बिलासपुर: 16 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, युवक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। उसने लड़की के मांग में सिंदूर लगा दिया और बोला हमारी शादी हो गई। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने मामले में अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

TI हरविंदर सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को 16 साल की लड़की अपने परिजन को बिना बताए घर से गायब हो गई थी। परिजन ने उसकी तलाश की। लेकिन, वह नहीं मिली। तब परेशान होकर उन्होंने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान दो दिन बाद पता चला कि ग्राम नेवसा में रहने वाला 21 साल के मनोहर सूर्यवंशी उसे अपने घर में रखा है। खबर मिलते ही पुलिस ने गांव में दबिश दी, तब युवक के साथ लड़की भी मिल गई।

read also – निधन के 16 दिन बाद कोलकाता में विसर्जित की गई बप्पी लहरी की अस्थियां, बेटे बप्पा ने परिवार के साथ दिल पर पत्थर रख निभाई ये आखिरी रस्म…

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मनोहर सूर्यवंशी ने एक साल पहले नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसने लड़की से शादी करने का वादा भी किया था। उसकी बातों में आकर लड़की उसके साथ चली गई। फिर युवक ने उसके मांग में सिंदूर लगा दिया और शादी करने की बात कही।

लड़की के बयान पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

पुलिस ने लड़की के मिलने के बाद उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसके प्रेमी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366 बहला कर ले जाने के साथ ही धारा 376 के तहत दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



Related Articles

Back to top button