छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के अचानक प्रदेश दौरे से प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी हैरान

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा मंगलवार को अचानक प्रदेश दौरे पर रायपुर पहुंची। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी का 16 मई को पूर्व निर्धारित दौरे का कोई कार्यक्रम नहीं था। उनके अचानक आने की खबर से प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी हैरान रह गए रहे। उनके आने की अचानक सूचना मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारी माना एयरपोर्ट पहुंचे।
read also – साउथ दिल्ली के अमृता स्कूल में बम रखने की धमकी, दिल्ली स्कूलों बम होने की तीसरी बार मिली धमकी
कुमारी सैलजा का यह दौरा बेहद गोपनीय माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अपने इस दौरे के बारे में किसी से जिक्र नहीं किया था। सूत्रों के मुताबिक कुमारी सैलजा यहां राजधानी में पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद प्रदेश के राजनीतिक विषयों पर चर्चा करेंगी।



