inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग – होटल में रुके युवक-युवती की मिली लाश से सनसनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िला मुख्यालय में स्थित हॉटल में रुके युवक-युवती का शव पाया गया है। घटना स्थल को देखने के आधार पर पुलिस ने यह आशंका है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर ख़ुदकुशी कर ली।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उनकी पहचान विद्युत विश्वास और रिक्ता मिस्त्री के रुप में की गई है। पुलिस ने बताया कि वे कंचन नगर और चंद्र नगर के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस उनके परिजनों की तलाश में जुटी है।

अंदेशा है कि शक की वजह से पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली. लेकिन पति ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसकी जांच अभी पुलिस कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसी सुसाइड नोट में शक की वजह सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी पिछले 6 जनवरी से एक लॉज में ठहरे हुए थे. जहां पहले पति ने पत्नी की हत्या की और फिर खुद मौत को गले लगा लिया. पुलिस के मुताबिक मृतकों का नाम रीता मिस्त्री और विद्युत विश्वास है. वे पत्नी मूलतः कंचन नगर और पति नेहरू नगर के रहने वाले बताएं जा रहे है.

Related Articles

Back to top button