दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन ने किया 25 वर्ष रेलवे में सेवा दे चुके और 2023 से 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले नौ रेलकर्मियों का सम्मान

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन ने 25 वर्ष रेलवे में सेवा दे चुके और 2023 से 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले नौ रेलकर्मियों का सम्मान किया। न्यू रेल क्लब में दोपहर 3:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष डा. वनिता जैन ने की। इस कार्यक्रम को लेकर संगठन ने पहले से तैयारी कर ली थी। यह आयोजन श्रमिक दिवस पर आयोजित किया गया। कर्मचारियो को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । इस अवसर पर स्टेट बैंक आफ इंडिया बिलासपुर के उच्च अधिकारियों द्वारा उनके सेवानिवृत्त के पश्चात प्राप्त सेटलमेंट को किस तरह निवेश करें।
read also – बीजेपी प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने किया सीएम भूपेश बघेल के 75 प्लस वाले बयान पर पलटवार
इसके अलावा यह भी तय किया था कि इसमें उन्हीं कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा, जो 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्ष 2023 से 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे कर्मचारियों को सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर सेक्रो अध्यक्ष डा जैन ने कहा कि श्रम न केवल उत्पादन में बल्कि अन्य सभी आर्थिक गतिविधियों में भी एक महत्त्वपूर्ण कारक है। इस अवसर पर स्टेट बैंक आफ इंडिया बिलासपुर के उच्च अधिकारियों द्वारा उनके सेवानिवृत्त के पश्चात प्राप्त सेटलमेंट को किस तरह निवेश करें। इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम से कैसे बचे, मुच्यूल फंड निवेश आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।




