कांकेर बारहवीं की छात्रा प्रियल देवांगन ने टाप 10 में बनाई जगह

कांकेर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए है। जिसमें कांकेर की कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रियल देवांगन ने टॉप 10 की सूची में 95.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। प्रियल देवांगन का कहना है कि पिता पतंजलि स्टोर के संचालक है। उन्होंने परीक्षा के लिए बहुत मेहनत की थी। प्रियल दिन में 6 से 7 घंटे पढ़ा करती थी। शहर के निजी विद्यालय पैराडाइज हायर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा है। दसवीं में भी प्रियल ने विद्यालय में 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान प्रियल शुरू से जो टीचर पढ़ाते थे उसी की पढ़ाई कर आगे बढ़ती रही। पेपर के दौरान भी खुद से बहुत मेहनत की।
read also – CG Breaking : CM बघेल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दी बधाई, टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कराई जाएगी हेलीकॉप्टर राइड…
रिजल्ट घोषित होने के बाद जब मीडिया के माध्यम से प्रियल देवांगन व उसके स्वजनों को मेरिट सूची में नाम आने की जानकारी दी तो उनकी खुशी का ठीकाना नहीं रहा। खुशी से उनकी आंखों में आंसू आ गए। प्रियल देवांगन बताती है कि उसके इस सफलता के सफर में उसके परिवार का बहुत साथ रहा है। हर कदम पर हर चीजों में भरपूर सहयोग मिला है। इसी का नतीजा है कि आज वो प्रदेश में आठवें स्थान पर रही है। प्रियल बताती है की वो परीक्षा के दौरान पूरी रात पढ़ाई किया करती थी। वहीं रात में पढ़ने के दौरान उनकी मम्मी भी रात में जगा करती थी। इसमें माता-पिता का बहुत योगदान है।
प्रियल डाक्टर बनना चाहती है। प्रियल का बड़ा भाई इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। प्रियल का परिवार विगत 12 वर्षों से व्यवसाय कर रहा है। लेकिन प्रियल का सपना डाक्टर बनने का है। जिसके लिए वो मेहनत कर रही है। और उसका कहना है कि उसके इस सपने में भी उसके परिवार का भरपूर सहयोग है। प्रियल ने अपने परिणाम का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया है।




