दर्दनाक – पति के नाजायज संबंध का चला पत्नी को पता तो भाभी और पति ने महिला को पीला दिया तेजाब, गंभीर है हालत

ग्वालियर में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला को उसके पति और भाभी ने 28 जून को तेज़ाब पिला दिया, जिसके बाद लड़की को गंभीर हालत में ग्वालियर के एक अस्पताल में उसके पड़ोसी ने एडमिट करवाया. मध्य प्रदेश पुलिस ने 3 जुलाई को एक कमज़ोर एफआईआर दर्ज की जिसमे ऐसिड अटैक के सेक्शन न डाल मामला सिर्फ़ घरेलू हिंसा का बनाया गया. महिला की हालत बेहद ख़राब होने के चलते उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफ़र कर दिया गया. इसके बाद महिला के भाई ने 181 पर सूचना देकर दिल्ली महिला आयोग को बताया जिन्होंने लड़की को अस्पताल में एडमिट करवाया एवं दिल्ली के एसडीएम के समक्ष उसके बयान भी दर्ज करवाए।
Read Also – झगड़ा सुलह करने की आड़ में दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, 3 साल तक महिला को अपने चंगुल में फसाये रखा युवक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने अपने बयान में बताया है की उसके पति के एक महिला के साथ नाजायज सम्बन्ध थे जिसकी जानकारी महिला को लगी तो उसके पति ने उसे तेज़ाब पीला दिया. इसके बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल और आयोग की सदस्या प्रोमिला गुप्ता ने दिल्ली के अस्पताल पहुंचकर लड़की से मुलाकात की. महिला की हालत बेहद गंभीर है और अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया है कि उसकी अंदरूनी अंग पूरी तरह ख़राब हो चुके हैं.
Read Also – थाने में युवक बोला प्रेमिका संग नहीं जाऊंगा साहब बहुत मारती है, देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
बताया जा रहा है कि महिला की फूड पाइप, पेट और अंतड़ियां पूरी तरह से गल गई है और आंतें पेट से बाहर आ गई हैं। महिला न तो अब पानी पी सकती है न ही भोजन खा सकती है. महिला को खून की उल्टियाँ भी हो रही हैं. दिल्ली महिला आयोग की टीम पिछले दो दिनों से लगातार महिला के साथ अस्पताल में मौजूद है।
Read Also – प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बिकिनी फोटो, सोशल मीडिया में मचा बवाल
महिला को न्याय दिलवाने के लिए स्वाति मालीवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है. स्वाति मालीवाल ने पत्र में शिवराज से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है साथ ही इस मामले में लापरवाही दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी एक्शन लेने की मांग की है।




