बिहार

मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज मिलने से मचा हड़कंप, लिया गया सैंपल


बिहार में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ता जा रहा है। राजधानी पटना और नालंदा जिले के राजगीर में मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। बिहार में अभी मंकीपॉक्स की जांच की सुविधा नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने उनका सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग में इसे लेकर हाईलेवल मीटिंग भी हुई।

पटना के खाजेकलां थाना इलाके के गुरहट्टा खत्री गली में रहने वाली एक महिला में मंकीपॉक्स के लक्षण देखने को मिले हैं। बुखार के बाद महिला के हाथ में जुलपती जैसा हुआ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर और पीएमसीएच के विशेषज्ञों ने उसके सैंपल ले लिए। हालांकि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसे मंकीपॉक्स का केस होने से इनकार कर रहे हैं।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button