छत्तीसगढ़
विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा, धान खरीदी को लेकर जमकर हंगामा होने के आसार
छग विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। कहा जा रहा है कि सदन में अनुपूरक बजट को चर्चा के बाद पारित कर दिया जाएगा। बता दें कि कल सोमवार को सरकार ने 4546 करोड़ 18 लाख का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया था।
गौरतलब है कि कल की तरह आज भी सदन में धान खरीदी को लेकर जमकर हंगामा होने के आसार है। सत्ता पक्ष – विपक्ष में गहमागहमी देखने को मिल सकती है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान पंचायत मंत्री टी एस सिह्देव, उद्योग मंत्री कवासी लखमा और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के विभागों से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा होगी तथा प्रश्न काल के बाद संविधान के 70वी वर्षगांठ पर चर्चा होगी।




