छत्तीसगढ़

भतीजे अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए सलमान खान

अभिनेता सलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला खान की मौत हो गई है। इसके बाद से ही सलमान खान काफी व्यथित हैं। दरअसल, दिल का दौरा पड़ने के कारण अब्दुल्ला खान ने सोमवार रात दम तोड़ दिया था। इसकी जानकारी सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दी थी। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अब्दुल्लाह के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा था, ‘हम सदैव तुम्हें प्यार करेंगे।’

https://www.instagram.com/p/B-Xk-VcFX-f/?utm_source=ig_web_copy_link

गौरतलब है कि, ‘अब्दुल्लाह वैसे तो किसी फिल्म में नजर नहीं आए, लेकिन सलमान अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते थे। आपको ये भी बता दें कि अब्दुल्ला सलमान के पिता सलीम खान की छोटी बहन के बेटे के बेटे थे।

सलमान और अब्दुल्ला साथ में फिटनेस ट्रेनिंग किया करते थे और दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त थी। अब सलमान अपने भतीजे अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में न पहुंच पाने के कारण दुःखी हैं। वह कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए हैं।

एक लीडिंग टेबलाइड की खबर के अनुसार, ‘सलमान खान परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस में हैं।

लॉकडाउन के ऐलान होने के बाद वह पूरे परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस में क्वारंटाइन हो गए थे। जब अचानक उनके भतीजे की मौत की खबर आई तो वह देश में लगे लॉकडाउन के चलते उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए, जिसकी वजह से उन्हें काफी दुख हुआ है। दरअसल, अब्दुल्ला ने इंदौर में दम तोड़ा है। ऐसी स्थिति में वहां जाना सलमान खान के लिए मुमकिन न था। आखिर समय में सलमान खान को अब्दुल्ला से न मिल पाने का मलाल है।’

अब्दुल्ला के निधन पर सलमान खान के मैनेजर जोर्डी पटेल ने कहा कि, ‘अब्दुल्ला को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें फेफड़े में संक्रमण भी था। सलमान पनवेल के फार्महाउस में हैं, इसलिए वे ट्रैवल नहीं कर सकते। अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में वह इंदौर नहीं जा पाए, लेकिन सलमान बाद में इंदौर जाकर अब्दुल्ला के परिवार से मिलेंगे।’ गौरतलब है कि सलमान खान अब्दुल्ला के काफी नजदीक थे और दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग थी।

Related Articles

Back to top button