inh24खेल जगतछत्तीसगढ़

CGTOP36 खबर का असर – बिलासपुर के डीएसपी का कोरोना जागरूकता पर गाया गाना सोशल मीडिया में वायरल, क्रिकेटर रैना बोले यह

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक पुलिस अधिकारी का कोरोना के बचाव को लेकर गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो की छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों के लोगों ने भी खूब प्रसंसा की। अब इस कड़ी में भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने इस रियल हीरो के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर सलाम किया है।

सुरेश रैना ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान हमें सकारात्मक महसूस करने की सख्त जरूरत है। यह देखकर बेहद खुशी हुई कि हमारे पुलिसमैन मिस्टर अभिनव उपाध्याय इस महामारी के कठिन वक्त में सकारात्मकता फैला रहे हैं। ये लोग हमारे लिए सब कर रहे हैं। इसलिए इन लोगों के लिए आप घर में रहिए।

https://www.instagram.com/p/B-Y8uOKBjI6/?utm_source=ig_embed&ig_mid=65BD92C7-604B-4C0C-B462-C08E136C41CA

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक आवासीय इलाके में पुलिस अधिकारी डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को गाना गाकर जागरूक किया। उपाध्याय, इक प्यार का नगमा है की तर्ज पर ‘घर में ही रहना है, बाहर नहीं जाना है, सैनिटाइजर लगाना है, मिलकर हमको कोरोना को हराना है-‘ गा रहे हैं और उनके इस गीत लोग काफी पसंद करे है।

आपको बता दें कि हमने www.wordpress-838525-2889080.cloudwaysapps.com पर सबसे पहले यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमे डीएसपी अभिनव उपाध्याय की गाना गाते हुए वीडियो पोस्ट की गई थी जिसको बिलासपुर की जनता स्वागत कर रही थी। पढ़िए पूरी खबर-

Related Articles

Back to top button