छत्तीसगढ़

सड़क हादसा: रायपुर से मछली चारा भरकर सासाराम जा रही ट्रक पलटी

रायपुर। मछ्ली का चारा भरकर रायपुर से सासाराम जा रही ट्रक क्रमांक बीआर25/जी/6034 हीरो शोरूम से ठीक पहले एनएच-130 पर अनियंत्रित होकर लहराते हुए पलट गई। वाहन को ट्रक ड्राइवर नीतीश कुमार चला रहा था। वाहन के पलटने से वाहन में लोड मछली चारा की बोरियां ट्रक पर से गिर कर सड़क किनारे बने नाली एवं उसके आसपास बिखर गए। कुछ बोरियों के फटने से मछली चारा को नुकसान भी पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम एवं पुलिस की टीम प्रधान तथा अन्य मौके पर पहुंचे वाहन चालक को पुलिस की गाड़ी में बैठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लोगों के लिए राहत की बात यह है की सड़क चालू है तथा किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button